फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Police TI Transfer News: रायपुर पुलिस विभाग में ट्रांसफर, बदले गये छह थाना प्रभारी, देखें लिस्ट

Thu, 18 Sep 2025 07:10 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Raipur Police TI Transfer News: रायपुर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Raipur Police TI Transfer News: रायपुर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राजधानी रायपुर के छह थाना प्रभारियों का ट्रांसफर किया गया है। इस संबंध में रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। 
विज्ञापन


आदेश के अनुसार, अजीत सिंह राजपूत को थाना प्रभारी कोतवाली से  रक्षित आरक्षी केंद्र पदस्थ किया गया है। डीडी नगर थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह को रायपुर कोतवाली का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। मौदहापारा थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह को डीडी नगर की जिम्मेदारी दी गई है। मुकेश शर्मा को रक्षित आरक्षी से हटाकर मौदहापारा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मनीष तिवारी को र.आ. केंद्र से हटाकर माना थाना प्रभारी पदस्थ किया गया है। शील आदित्य कुमार सिंह को यातायात से ट्रांसफर कर पुरानी बस्ती थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन


यहां देखें  ट्रांसफर लिस्ट-


विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें