फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: लवकशपुर-केवझर मार्ग पर पुलिया ध्वस्त, आवागमन बाधित, जिला पंचायत अध्यक्ष ने शीघ्र मरम्मत का दिया आश्वासन

Thu, 18 Sep 2025 05:47 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

कुसमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लवकशपुर से केवझर मार्ग पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी पुलिया बुधवार देर शाम अचानक ध्वस्त हो गई, जिससे इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।
विज्ञापन
लवकशपुर-केवझर मार्ग पर पुलिया ध्वस्त, आवागमन बाधित, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लवकशपुर से केवझर मार्ग पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी पुलिया बुधवार देर शाम अचानक ध्वस्त हो गई, जिससे इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। पुलिया टूटने की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामणि निकुंज, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंती भगत मौके पर पहुंचीं और स्थानीय ग्रामीणों के साथ स्थिति का जायजा लिया।

हीरामणि निकुंज ने बताया कि तीन-चार दिन पहले वे इसी मार्ग से होकर गुजरे थे, तब पुलिया पूरी तरह सुरक्षित थी। लेकिन नीचे की ओर बह रहे पानी के कारण पुलिया की नींव की मिट्टी बह गई, जिससे यह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने मौके पर मौजूद इंजीनियरों से जल्द से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था और मरम्मत का कार्य प्रारंभ करने को कहा।

इस संबंध में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यपालन अभियंता गोपाल सिंह सिदार ने बताया कि वर्ष 2006 में इस सड़क का निर्माण 25.89 लाख रुपए की लागत से 2.6 किलोमीटर की लंबाई में हुआ था। हालांकि, जो पुलिया टूटी है वह ग्राम पंचायत द्वारा सीमांकन क्षेत्र में बनाई गई थी और वह अब क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

ग्रामीणों की मांग है कि शीघ्र मरम्मत कर आवागमन बहाल किया जाए, क्योंकि इस मार्ग से कई गांवों का संपर्क बना रहता है। फिलहाल प्रशासन ने लोगों को वैकल्पिक मार्ग से जाने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें