फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 40 लाख के 200 गुम मोबाइल ढूंढकर मालिकों को लौटाए

Wed, 21 Jan 2026 06:14 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन ढूंढने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लगभग 40 लाख रुपये कीमत के 200 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने 40 लाख के 200 गुम मोबाइल ढूंढकर मालिकों को लौटाए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन ढूंढने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लगभग 40 लाख रुपये कीमत के 200 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए हैं। ये मोबाइल देश के अलग-अलग राज्यों से खोजकर वापस लाए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थानों की संयुक्त टीम ने गुम मोबाइल फोन की शिकायतों पर विशेष अभियान चलाया। तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग के जरिए यह पता लगाया गया कि मोबाइल फिलहाल कहां और किसके पास इस्तेमाल हो रहे हैं। इसके बाद संबंधित लोगों और अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय कर मोबाइल फोन जब्त किए गए।

बरामद मोबाइल फोन उत्तर प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड, दिल्ली और बिहार जैसे राज्यों से मिले हैं। कई मामलों में मोबाइल इस्तेमाल कर रहे लोगों ने खुद ही साइबर सेल रायपुर में मोबाइल जमा कराए, जबकि कुछ मोबाइल कुरियर के जरिए मंगवाए गए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार वर्ष 2025 में भी रायपुर पुलिस ने करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये कीमत के 750 गुम मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस किए थे। यह अभियान लगातार जारी है।

रायपुर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत www.ceir.gov.in
 पोर्टल पर जानकारी दर्ज करें और नजदीकी थाना या साइबर सेल से संपर्क करें, ताकि मोबाइल का दुरुपयोग न हो सके। साथ ही मोबाइल को हमेशा पासवर्ड से सुरक्षित रखें।

पुलिस ने यह भी कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को कोई लावारिस मोबाइल फोन मिलता है तो उसे तुरंत सिविल लाइन स्थित साइबर सेल कार्यालय में जमा करें। ऐसा करने वालों को रायपुर पुलिस द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें