फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: खुदाई में मिला पुराना सोना बताकर बेचा पीतल का हार; 22 लाख की ठगी, मुंबई से तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Wed, 29 Jul 2026 09:36 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Crime News: आरोपी घूम-घूमकर स्टोन बेचने का काम करते हुए लोगों को अपना शिकार बनाते थे। आरोपी असली सोने का सैंपल दिखाकर और खुदाई में मिला पुराना सोना बताकर लोगों का विश्वास जीतते थे, फिर पीतल के हार को असली सोने का हार बताकर लाखों रुपये की ठगी कर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
जब्त पीतल, रुपये, मोबाइल और मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Crime News: छत्तीसगढ़ पुलिस ने नकली सोना बेचकर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस तरह के कुल तीनों मामलों में 22.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को रायपुर पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। मामले में मुख्य आरोपी शंभू राय सहित दो महिला आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। आरोपी शंभू  घूम-घूमकर स्टोन (राशि पत्थर) बेचने का काम करते हुए लोगों को अपना शिकार बनाता था। आरोपी असली सोने का सैंपल दिखाकर और खुदाई में मिला पुराना सोना बताकर लोगों का विश्वास जीतते थे, फिर पीतल के हार को असली सोने का हार बताकर लाखों रुपये की ठगी कर फरार हो जाते थे।

विज्ञापन





आरोपियों के खिलाफ रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर थाने में अपराध क्रमांक 92/26, थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 249/26 और थाना डीडी नगर में अपराध क्रमांक 390/26 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस का केस दर्ज किये गये हैं। पुलिस इस गिरोह से पूछताछ कर अन्य सदस्यों की भी पतासाजी में जुटी है। इसे लेकर दूसरे राज्यों की पुलिस से भी संपर्क साध रही है। आरोपियों के कब्जे से 9 लाख रुपये नगदी, चांदी का 12 नग सिक्का, पीतल के विभिन्न आभूषण और घटनाओं में प्रयुक्त 4 नग मोबाइल जब्त किये हैं। जब्त मशरूका की कुल कीमत 12 लाख रुपये आंकी गई है। 
विज्ञापन


दिल्ली से लाते थे पीतल के आभूषण
पुलिस आरोपी शंभू राय के चार अलग-अलग फर्जी आधार कार्ड जब्त कर मामाले की जांच कर रही है। आरोपी दिल्ली के करोल बाग से पीतल के आभूषणों को लाते थे। फिर लोगों से ठगी कर भाग निकलते थे। आरोपियों ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों में 12 से ज्यादा ठगी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इस प्रकार का गिरोह बनाकर देश के विभिन्न राज्यों में घूम-घूमकर लोगों से ठगी करते थे। पूछताछ में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों में 12 से अधिक धोखाधड़ी की घटनाएं करना कबूल किया है, जिनमें करोड़ों रुपये की ठगी शामिल है। अब तक किसी भी प्रकरण में आरोपियों गिरफ्तारी नहीं हुई थी। वे लगातार जगह बदलकर पुलिस को घूमाते रहे। 
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी

  • शंभू राय, 36 साल, निवासी केनाल पटरी केशव नगर रेलवे फाटक थाना गोविंदपुर, जिला कानपुर नगर, यूपी
  • गीता गुजराती , 40 वर्ष, निवासी केनाल पटरी केशव नगर, रेलवे फाटक, थाना गोविंदपुर, जिला कानपुर नगर, यूपी
  • शांति गुजराती , 35 साल निवासी केनाल पटरी केशव नगर, रेलवे फाटक, थाना गोविंदपुर, जिला कानपुर नगर, यूपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें