फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: 5 किलो से ज्यादा गांजा के साथ पुलिस ने आदतन बदमाश को किया गिरफ्तार

Sat, 23 May 2026 06:04 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी में सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुजगहन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आदतन अपराधी को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुजगहन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आदतन अपराधी को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 5.121 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास एक खंडहर मकान में युवक गांजा छिपाकर बिक्री की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी और आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजकमल यादव निवासी बोरियाकला बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से बड़ी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी राजकमल यादव आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी मारपीट, धमकी, आर्म्स एक्ट और अवैध गांजा तस्करी जैसे कई मामले दर्ज हैं। वर्तमान कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें