फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर पुलिस की कार्रवाई:दिल्ली में बैठकर छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 5 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 May 2024 07:36 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़ में अन्ना रेड्डी पैनल से आईपीएल सट्टा खिलाने वाले पांच अंतर्राज्यीय सटोरिए को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। सटोरिये दिल्ली में फ्लैट किराये से लेकर आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खिला रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़ में अन्ना रेड्डी पैनल से आईपीएल सट्टा खिलाने वाले पांच अंतर्राज्यीय सटोरिए को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। सटोरिये दिल्ली में फ्लैट किराये से लेकर आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खिला रहे थे। मामले में पांच सटोरियों के साथ अब तक कुल 06 सटोरिये गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


मामले में रायपुर के डीडी नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से पहले भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से नगदी रकम जब्त किया गया था। पुलिस को इन सटोरियों से जब्त लैपटॉप और मोबाइल फोन में लगभग करोड़ों रुपए के लेन-देन की जानकारी मिली है। आरोपियों के बैंक खातों के पैसों को होल्ड और फ्रीज किया जा रहा है। 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप 04 नग, मोबाइल फोन 15 नग, चेकबुक 04 नग, पासबुक 06 नग, ए.टी.एम. कार्ड 22 नग, कैल्कुलेटर 01 नग और 01 नग वाईफाई राउटर समेत चार लाख का सामान जब्त किया है। 
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी

  • रोहित क्षेतीजा (24साल) निवासी सिंधी कालोनी, जिला नरसिंहपुर एमपी
  • रविशंकर सिंह गोंड (24साल) निवासी बलिया यूपी
  • जीब नारायण पाण्डेय (40साल) निवासी जिला हरगाखांची नेपाल 
  • शुभम निषाद (25साल) निवासी कबीरधाम छत्तीसगढ़
  • ईस्सोरी प्रसाद पाण्डये (37साल) निवासी नेपाल 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें