फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh News: उत्तर प्रदेश में हुए सड़क हादसे में रामानुजगंज निवासी राजेश की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Fri, 24 May 2024 06:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

बलरामपुर रामानुजगंज नगर की स्टेट बैंक रोड निवासी राजेश राहगीर उम्र 55 वर्ष बनारस जा रहे थे इसी दौरान खड़े ट्रक से कार की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें राजेश राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
कार के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज नगर की स्टेट बैंक रोड निवासी राजेश राहगीर उम्र 55 वर्ष पत्नी, पुत्र दामाद एवं दामाद के भाई के साथ कार से बनारस जा रहे थे इसी दौरान डाला के समीप खड़े ट्रक से कार की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें राजेश राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई वहीं कार सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। राजेश की पत्नी और बेटे का इलाज रापटगंज में चल रहा है। अन्य घायल को बनारस रेफर किया गया।

विज्ञापन

 

मिली जानकारी के मुताबिक राजेश राहगीर दो दिन पूर्व दुद्धी के समीप अपनी बेटी के यहां गए थे जहां से वह अपनी पत्नी यशोदा देवी, पुत्र सोनू राहगीर उम्र 29 वर्ष वह दामाद एवं दामाद के भाई के साथ आज सुबह बनारस इलाज करने जा रहे थे। इसी दौरान डाला के समीप खड़े ट्रक से कार की जबरदस्त टक्कर हो गई जिससे राजेश राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें