फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: ग्वालियर से दबोचा गया रायपुर का कुख्यात सूदखोर वीरेंद्र तोमर, फरार आरोपी रोहित की तलाश जारी

Sun, 09 Nov 2025 11:43 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और सूदखोर तोमर बंधुओं पर पुलिस का शिकंजा आखिरकार कस ही गया। फरार चल रहे भाइयों में से एक वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी तोमर को पुलिस ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और सूदखोर तोमर बंधुओं पर पुलिस का शिकंजा आखिरकार कस ही गया। फरार चल रहे भाइयों में से एक वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी तोमर को पुलिस ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी बस्ती थाने और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम पिछले कई हफ्तों से दोनों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।
विज्ञापन




पुलिस सूत्रों के अनुसार, 2 जून से फरार चल रहे तोमर बंधु बार-बार अपनी लोकेशन बदलकर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहे थे। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा पर दोनों की लगातार मूवमेंट दर्ज की गई थी। इसी बीच रायपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्वालियर में दबिश दी, जहां से वीरेंद्र को हिरासत में ले लिया गया। अब उसे सड़क मार्ग से रायपुर लाया जा रहा है।

हाईकोर्ट से भी नहीं मिली राहत
एफआईआर दर्ज होने के बाद दोनों भाइयों ने अग्रिम जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने हाल ही में उनकी याचिका खारिज कर दी थी। हालांकि, अदालत ने उनकी पत्नियों और भतीजे को अंतरिम राहत देते हुए अग्रिम जमानत मंजूर की थी।
विज्ञापन


रायपुर पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, तोमर बंधु लंबे समय से अवैध सूदखोरी, रंगदारी और वसूली के मामलों में सक्रिय रहे हैं। उनके खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी, अवैध लेनदेन और हथियार रखने जैसे कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। कुछ महीने पहले पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में उनके ठिकानों पर छापा मारकर ब्लैंक चेकबुक, नकदी, हथियार और कारतूस बरामद किए गए थे। फिलहाल पुलिस ने वीरेंद्र तोमर की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि की है, जबकि उसका भाई रोहित तोमर अब भी फरार है। पुलिस टीम उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें