फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर: पांच सितंबर को 15 लाख की 'दही हांडी' के लिए मचेगी होड़; लोगों को भजनों पर झुमाएंगे बी प्राक और लक्खा

सार

Dahi Handi Celebration in Raipur: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में विशाल दही हांडी उत्सव मनाया जायेगा। सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति एवं हनुमान मंदिर ट्रस्ट की ओर से पांच सितंबर 2026 शनिवार को विशाल दही हांडी उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। 
 
विज्ञापन
आयोजन की जानकारी देते सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति के संयोजक बसंत अग्रवाल - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dahi Handi Celebration in Raipur: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में विशाल दही हांडी उत्सव मनाया जायेगा। सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति एवं हनुमान मंदिर ट्रस्ट की ओर से पांच सितंबर 2026 शनिवार को विशाल दही हांडी उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। दोपहर तीन बजे अवधपुरी मैदान गुढ़ियारी में कार्यक्रम होगा।

विज्ञापन







आयोजन के 16वें वर्ष में इस बार छत्तीसगढ़ के साथ ही महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा सहित अन्य राज्यों की गोविंदा टोलियां भाग लेंगी। इसमें कुल 15 लाख रुपये की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसमें प्रथम विजेता टीम को 10 लाख, दूसरी टीम को 2 लाख 51 हजार और तीसरी टीम को ढाई लाख रुपए दिए जाएंगे। वहीं अन्य प्रतिभागी गोविंदा टोलियों को भी समिति की ओर से 21 हजार की नगद राशि देकर सम्मान किया जायेगा।


सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति के संयोजक बसंत अग्रवाल और सह-संयोजक हेमेन्द्र साहू ने बताया कि अब तक रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव समेत कई क्षेत्रों की करीब 26 गोविंदा टोलियों एवं महिला गोविंदा टोलियां पंजीयन करा चुकी है। महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के कमश: भंडारा, इंदौर और जबलपुर से भी टोलियों ने अपना नाम दर्ज कराया है। यह प्रतियोगिता पूरी तरह से नि:शुल्क है।
विज्ञापन








बी प्राक और लखबीर सिंह लक्खा की आवाज पर झूमेंगे लोग
दही हांडी उत्सव में इस वर्ष धार्मिक आयोजन के साथ-साथ भव्य सांस्कृतिक संध्या भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगी। सुपरस्टार एवं यूथ फेम बी प्राक, अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा एवं छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका गरिमा स्वर्णा दिवाकर अपनी शानदार प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में कृष्ण भक्त और जेनजी युवा शामिल होंगे।







पुरुष, महिला और ग्रीस युक्त खंभा दही हांडी विशेष आकर्षण
इस बार भी आयोजन में पुरुष दही हांडी, महिला दही हांडी एवं ग्रीस युक्त खंभा दही हांडी प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। विभिन्न राज्यों से आने वाली गोविंदा टोलियां अपने साहस, उत्साह और टीम भावना का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन



सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था
आम श्रद्धालुओं एवं गोविंदा टोलियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा प्रशासन के सहयोग से पुलिस व्यवस्था, प्राथमिक उपचार केंद्र एवं आपातकालीन स्थिति के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के बैठने की भी समुचित व्यवस्था की गई है।


गोविंदा टोलियों से नियमों का पालन करने की अपील
समिति ने सभी गोविंदा टोलियों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। प्रतियोगिता के दौरान किसी टोली द्वारा अपने स्तर पर किए गए प्रयास से होने वाली व्यक्तिगत दुर्घटना की जिम्मेदारी संबंधित टोली की स्वयं की होगी। अग्रवाल ने कृष्ण भक्तों, युवाओं एवं रायपुरवासियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भगवान  श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में सहभागी बनें।






ये रहे मौजूद
प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य रूप से पुष्पेंद्र उपाध्याय , हेमेंद्र साहू ,दीनानाथ शर्मा, घनश्याम पारीक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें