नुक्कड़ नाटक और डांस से की शत प्रतिशत वोटिंग की अपील
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रायपुर जिले में मतदाओं को जागरूक किया जा रहा है। जिले में शतप्रतिशत मतदान के लिए नुक्कड़ नाटक, बाइक रैली, स्कूलों में रंगोली प्रतियोगिता और स्वीप कार्यक्रम के तहत लोगों जागरूक किया जा रहा है। इसी बीच स्वीप टीम की उपस्थिति में आईटीएम यूनिवर्सिटी रायपुर के स्टूडेंट्स ने रिंग रोड स्थित मैग्नेटो मॉल में फ्लैश मॉब किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मतदाता को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत आईटीएम यूनिवर्सिटी रायपुर के स्टूडेंट्स ने रिंग रोड स्थित मैग्नेटो मॉल में फ्लैश मॉब किया।
स्टूडेंट्स ने अलग-अलग फॉर्मेट में नुक्कड़ नाटक और डांस के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिए। इस दौरान रायपुर जिला प्रशासन की स्वीप टीम भी मौजूद थे। स्वीप के जिला नोडल अधिकारी विश्वदीप, नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा और यूनिवर्सिटी की डायरेक्टर जनरल लक्ष्मी मूर्ति उपस्थित रहे।