फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी को पसंद आया रायपुर की 'हाउस ऑफ पुचका' की मालकिन ईशा पटेल का ये प्लान: बताया सक्सेस मंत्र

Wed, 09 Apr 2025 01:55 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

PM Narendra on House of Puchka owner Isha Patel : इन दिनों छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की युवा उद्यमी और हाउस ऑफ पुचका की संस्थापक ईशा पटेल चर्चा में हैं। 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी से बातचीत करतीं युवा उद्यमी और हाउस ऑफ पुचका की संस्थापक ईशा पटेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PM Narendra on House of Puchka owner Isha Patel : इन दिनों छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की युवा उद्यमी और हाउस ऑफ पुचका की संस्थापक ईशा पटेल चर्चा में हैं। दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लाभ लेने वाले लाभार्थियों से बातचीत की। इस दौरान ईशा ने प्रधानमंत्री मोदी से अपने सक्सेस का राज बताया। 

विज्ञापन




23 साल की ईशा ने अपने घर में खाना पकाने से लेकर एक कैफे स्थापित करने की यात्रा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने अपने सक्सेस की स्टोरी पीएम मोदी से शेयर करते हुए कहा कि 'सपने वो नहीं जो हम सोते वक्त देखते हैं, सपने वो होते हैं जो हमें सोने नहीं देते हैं।  मुसीबतें होंगी और मुश्किले भी आयेंगी, जो संघर्ष करेगा वही सफलता पायेगा। 

उन्होंने कहा कि घर में अच्छा खाना बनाने की वजह से घर के परिजन और साथियों ने फूड बिजनेस में हाथ आजमाने का सुझाव दिया। रिसर्च करने पर पता चला कि इसमें अच्छा प्रॉफिट है। इसके बाद उन्होंने इस बिजनेस को शुरू किया। इस पर पीएम मोदी ने सवाल किया कि आप में रिस्क टेकिंग कैपेसिटी है, आपके दोस्त इस बारे में क्या कहते हैं?
विज्ञापन

 





इस सवाल के जवाब में ईशा ने कहा कि अभी मैं 23 साल की हूं। कम उम्र में रिस्क लिया जा सकता है। बिजनेस करने के लिए मुद्रा लोन, पीएमईजीपी लोन है। इसके तहत बिना ब्याज के बिजनेस के लिए लोन दिया जाता है। यदि आप में क्षमता है तो जॉब ड्रॉप करके भी जितना चाहें बिजनेस को ग्रो कर सकते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने उनका प्रेजेंटेशन देखा और उनकी जमकर तारीफ की।


विज्ञापन


सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर वीडियो किया शेयर
इस संबंध में प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के इस वीडियो को अपने एक्स अकाउंट पर शेयर कर  लिखा कि -"आसमान की कोई सीमा नहीं होती है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने राजधानी रायपुर की एक युवा उद्यमी और "हाउस ऑफ पुचका" की संस्थापक से बातचीत की, जिन्होंने घर पर खाना पकाने से लेकर एक सफल कैफे व्यवसाय स्थापित करने तक की अपनी प्रेरक यात्रा साझा की।"



प्रदेश के लिए गौरव की बात : डिप्टी सीएम अरुण साव
प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मुद्रा योजना के दस वर्ष पूरे होने पर योजना के लाभार्थियों से बातचीत की। इस दौरान छत्तीसगढ़ की बेटी ईशा पटेल को भी संवाद करने का अवसर मिला। यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है। छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में लोग मुद्रा योजन का लाभ उठा रहे हैं। इसमें ईशा पटेल भी एक है, जो रायपुर में हाउस ऑफ पुचका कैफे चलाती हैं। मुद्रा योजना से लाभ लेकर वह आत्मनिर्भर बनी हैं। मुद्रा योजना से करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इससे देश के करोड़ों युवाओं को संबल मिल रहा है। योजना के तहत पांच लाख रुपए तक का ऋण बिना गारंटी के उपलब्ध कराया जाता था। अब इसकी सीमा 20 लाख रुपए तक बढ़ा दी गई है। बिना गारंटी के इतना बड़ा लोन रोजगार का माध्यम बन रहा है। यह प्रधानमंत्री मोदी जी की दूरदर्शी सोच है। आगामी समय में इसका और सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें