फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sakti: गला रेतकर पत्नी की हत्या, पत्नी के चरित्र पर करता था संदेह, आरोपी पति गिरफ्तार

Wed, 09 Apr 2025 01:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति

सार

सक्ति जिले के नगरदा थाना क्षेत्र में  पति ने अपनी पत्नी की हसिया से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। नगरदा पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सक्ति जिले के नगरदा थाना क्षेत्र में  पति ने अपनी पत्नी की हसिया से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। नगरदा पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन


घटना छह अप्रैल की रात की है। मृतिका के बेटे दिलहरन उरांव ने थाना नगरदा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात लगभग 9 बजे वह परिवार सहित भोजन कर सो गया था। रात लगभग 11:40 बजे उसके पिता ठंडी राम उरांव ने उसे जगाकर बताया कि उन्होंने उसकी मां फुलेश्वरी बाई को हसिया से मार दिया है। जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि उसकी मां जमीन पर खून से लथपथ पड़ी थी और गले पर गहरी चोट थी। तत्पश्चात परिजनों व पड़ोसियों को सूचित किया गया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

आरोपी ठंडी राम उरांव अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, जिसके कारण आए दिन विवाद होते रहते थे। उसी संदेह के चलते उसने हत्या की  वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त हसिया को जब्त किए। वही आरोपी को  गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें