फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: सोनम वांगचुक के समर्थन में आप का प्रदर्शन; केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर खोला मोर्चा

Mon, 20 Jul 2026 08:24 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई

सार

CG Politics: छत्तीसगढ़ प्रभारी मुकेश अहलावत के निर्देश पर आम आदमी पार्टी ने 20 जुलाई को राज्य के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन किया। इस क्रम में रायपुर के अम्बेडकर चौक पर विरोध जताया।
विज्ञापन
सोनम वांगचुक के समर्थन में आप का प्रदर्शन - फोटो : CG News
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Politics: छत्तीसगढ़ प्रभारी मुकेश अहलावत के निर्देश पर आम आदमी पार्टी ने 20 जुलाई को राज्य के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन किया। इस क्रम में रायपुर के अम्बेडकर चौक पर विरोध जताया। आप ने शिक्षाविद और पर्यावरणविद सोनम वांगचुक की दिल्ली में हुई हिरासत, अस्पताल में जबरन शिफ्टिंग और बेरोजगार छात्रों के समर्थन में विरोध जताया। 

विज्ञापन








आप नेताओं ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश के करोड़ों बच्चों और युवाओं के भविष्य को पूरी तरह बर्बाद कर रही है। नीट जैसी राष्ट्रीय परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक और घोटालों के कारण देश में शिक्षा का स्तर दिन-प्रतिदिन गिरता जा रहा है। इसके बावजूद केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री अपने अहंकार में डूबे हुए हैं और मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा तक नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी 21 जुलाई  मंगलवार को छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करेगी । यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रदेश और देश में शांति, सद्भाव, सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों और जनसेवा की भावना को मजबूत करने का सामूहिक संकल्प होगा। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त छात्रों, युवाओं, अभिभावकों एवं आम नागरिकों से अपील कि है कि वे देश के भविष्य को बचाने के लिए आज संध्या होने वाले इस प्रदर्शन में अपनी आवाज बुलंद करें।
विज्ञापन

 
आप की ये मांगें-

  • सोनम वांगचुक के खिलाफ की गई कार्रवाई और हिरासत को तुरंत खत्म किया जाए।
  • परीक्षा घोटालों और पेपर लीक की नैतिक जवाबदेही तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री अपने पद से तुरंत इस्तीफा दें।
  • देश के युवाओं और छात्रों के लिए निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली लागू की जाए और बेरोजगारी दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें