रायपुर केंद्रीय जेल में हत्या की सजा काट रहा गणेश देवांगन वर्ष 2008 में 10 दिन की पैरोल पर बाहर आया था, लेकिन तय तारीख पर वापस नहीं लौटा। 18 साल बाद कोतवाली थाने में उसके खिलाफ IPC की धारा 224 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रायपुर केंद्रीय जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहा एक बंदी पैरोल पर छूटने के बाद 18 वर्ष से फरार चल रहा है। तय समय सीमा पर वापस जेल न लौटने के मामले में अब 18 साल बाद आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने फरार आरोपी की पहचान गणेश देवांगन के रूप में की है।
विज्ञापन
दस दिन की पैरोल पर आया था बाहर
केंद्रीय जेल रायपुर से प्राप्त पत्र और संबंधित अभिलेखों के आधार पर पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है। जेल रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी गणेश देवांगन को हत्या के प्रकरण में अदालत से सजा सुनाई गई थी। जेल प्रशासन ने आरोपी को 23 जुलाई, 2008 को दस दिन की पैरोल पर रिहा किया था।
रिहाई के समय जेल प्रबंधन की ओर से आरोपी को स्पष्ट सूचना दी गई थी कि उसे 3 अगस्त 2008 को दोबारा जेल में दाखिल होना अनिवार्य है। हालांकि आरोपी 23 जुलाई, 2008 को जेल से बाहर आने के बाद तय तिथि पर वापस जेल परिसर में उपस्थित नहीं हुआ और फरार हो गया।
विज्ञापन
कोतवाली थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी
केंद्रीय जेल रायपुर प्रबंधन की ओर से कोतवाली पुलिस को बंदी के पैरोल से फरार होने की लिखित जानकारी प्रेषित की गई थी। इसके साथ ही जेल विभाग ने मामले से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज भी पुलिस को उपलब्ध कराए। कोतवाली थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 224 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने 18 साल से फरार चल रहे इस सजायाफ्ता आरोपी को पकड़ने और जांच के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।