फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime: नई बाइक पर थूकने से किया मर्डर, आरोपी बोला- जलनखोर को मार डाला, जलता था मेरी सैलरी से

Wed, 19 Mar 2025 02:46 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में एक हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी ने हंसिये से युवक का गला रेत कर हत्या कर दी। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। आरोपी ने हत्या के पीछे की वजह बताया कि मेरी ज्यादा तनख्वाह से जलता था।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में एक हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी ने हंसिये से युवक का गला रेत कर हत्या कर दी। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। आरोपी ने हत्या के पीछे की वजह बताया कि मेरी ज्यादा तनख्वाह से जलता था। नई बाइक खरीदी, तो वह उस पर थूक रहा था। इसलिए उसकी हत्या कर दिया।
विज्ञापन


मिली जानकारी एक अनुसार, मुरा गांव निवासी 21 वर्षीय आरोपी मनोज साहू और 42 वर्षीय रंजीत साहू दोनों एक ही गाँव के रहने वाले हैं। दोनों जेसीबी चलाने का काम करते थे। बुधवार को दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान मनोज साहू ने रंजीत को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी का कहना है कि रंजीत मेरे प्रति हमेशा चिढ़ता था। मेरे हर काम पर जलता है। इस मौके पर मनोज ने नई बाइक खरीदी थी। रंजीत ने बाइक देखकर थूक दिया। इस पर मनोज ने गुस्से में उसकी मर्डर कर दिया।

आरोपी ने गले पर हंसिये से वार किया, जिससे रंजीत घायल हो गया। शरीर से काफी खून बहने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें