फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रसिद्ध कथावाचक देवी चित्रलेखा ने की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Wed, 19 Mar 2025 02:42 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

CM vishnudeo sai on Devi Chitralekha: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय से आज उनके निवास कार्यालय में प्रख्यात कथावाचक देवी चित्रलेखा ने मुलाकात की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रसिद्ध कथावाचक देवी चित्रलेखा ने की मुलाकात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CM vishnudeo sai on Devi Chitralekha: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय से आज उनके निवास कार्यालय में प्रख्यात कथावाचक देवी चित्रलेखा ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें शॉल एवं श्रीफल भेंटकर आत्मीय सम्मान प्रदान किया। प्रेरक कथाओं और भक्ति प्रवचनों के लिए विख्यात देवी चित्रलेखा ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की और जनकल्याण के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन


विज्ञापन



मुख्यमंत्री साय ने देवी चित्रलेखा के आध्यात्मिक एवं सामाजिक योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके विचार और प्रवचन समाज को जागरूक करने के साथ नैतिक मूल्यों को भी सशक्त करते हैं। उन्होंने देवी चित्रलेखा जी की भूमिका को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली बताते हुए कहा कि उनके प्रयास जनमानस के लिए प्रेरणादायी हैं। इस अवसर पर दोनों के बीच आध्यात्मिक चेतना के प्रसार, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा और समाज में समरसता को प्रोत्साहित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें