फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime: नशीली टेबलेट बेचने के फिराक में निकले थे दो बदमाश; मौके पर पुलिस ने दबोचा,बाइक और चाकू किया जब्त

Thu, 04 Apr 2024 04:58 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में नशे के काला कारोबार करने वालों कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। प्रतिबंधित नशीली टेबलेट और धारदार चाकू के साथ दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
नशीली टेबलेट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्रांतर्गत रांवाभाठा बंजारी नगर के पास दो व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टेबलेट को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। इस दौरान थाना पुलिस को इसकी सूचना मिली। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम और थाना पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ दोपहिया वाहन सवार दो आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा है। उनके कब्जे से 236 नग स्पास्मों नशीली टेबलेट, एक धारदार चाकू और एक बाइक भी जब्त किया गया है। इसकी कीमत 50 हजार रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन


दरअसल, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट अंतर्गत गठित नार्कोटिक्स सेल की टीम को सूचना मिली कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत में दोपहिया वाहन सवार दो व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखे है। उसे बेचने के लिए फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। इस दौरान एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबीर के बताए जगह पर पहुंची। साथ ही उसके बताए गए दोपहिया वाहन और हुलिए के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। इस दौरान दोनों से पूछताछ की गई।  

पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम रिक्की उर्फ विकास नायक और मोनू उर्फ रमेश देवदास निवासी खमतराई रायपुर का होना बताया। पुलिस के दोपहिया वाहन की चेकिंग करने पर वाहन में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मों और चाकू रखा होना पाया। इस दौरान प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने और बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेजों की मांग करने पर आरोपियों ने वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। साथ ही पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे। इस मौके पर दोनों आरोपियों को धरदबोचा। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 236 नग स्पास्मों प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, एक नग चाकू और घटना में प्रयुक्त एक दोपहिया वाहन जब्त किया गया है। जब्त सामान की कीमत 50 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध 313/24 धारा 22 (ख) नारकोटिक एक्ट और 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है। 

गिरफ्तार आरोपी

  • रिक्की उर्फ विकास नायक 30 साल, साकिन श्रीनगर, थाना खमतराई, रायपुर
  • मोनू उर्फ रमेश देवदास 23 साल साकिन झारखण्ड बस्ती, डब्ल्यूआरएस कालोनी, थाना खमतराई, रायपुर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें