फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime: लूट की घटना को अंजाम देने वाले 'बघेल ब्रदर्स' को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 28 May 2024 06:41 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम ने घटना के चंद घंटों के भीतर ही आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रार्थी विजय जादव ने थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह श्री सालासर इंटरप्राईजेस रायपुर का फर्म का ट्रक चालक है। उसने 24 मई को ट्रक में लोहे का ब्लेड भरकर सम्बलपुर उड़ीसा से रायपुर होते भिलाई जा रहा था। 26 मई के रात लगभग साढ़े 12 बजे ग्राम सेरीखेडी नारी निकेतन के पास अपने वाहन को रोककर गाड़ी में बैठा था। 
विज्ञापन


उसी दौरान दोपहिया वाहन सवार दो व्यक्ति प्रार्थी के पास आकर उसे चाकू दिखाकर धमकाते हुए उसके पास रखे नगदी रकम और मोबाइल फोन को लूट कर फरार हो गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 424/24 धारा 394 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। इस दौरान पुलिस को आजाद चौक निवासी शिवा बघेल और गोलू बघेल की पतासाजी कर दोनों को पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना के संबंध में दोनों से कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने लूट की घटना को अंजाम देना बताया। इस दौरान दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी     
शिवा बघेल (26साल) निवासी आमापारा थाना आजाद चौक रायपुर
गोलू बघेल (32साल) निवासी आमापारा थाना आजाद चौक रायपुर  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें