फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime: चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले 'पंडित' गिरफ्तार; बुजुर्ग महिलाओं को बनता था शिकार

Sat, 25 May 2024 06:49 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर शहर में घूम-घूमकर चैन स्नेचिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ज्यादातर बुजुर्ग महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। शहर के अलग-अलग जगहों से चैन स्नेचिंग की तीन घटनाओं को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर शहर में घूम-घूमकर चैन स्नेचिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ज्यादातर बुजुर्ग महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। शहर के अलग-अलग जगहों से चैन स्नेचिंग की तीन घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने 40 ग्राम सोना और एक बाइक जब्त किया है। इसकी कीमत तीन लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है। 

विज्ञापन


शहर में चैन स्नेचिंग की घटनाओं के संबंध में प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की। पुलिस ने घटना स्थल और उसके आस-पास लगे सीसीटीटी फुटेजों को खंगाला। अज्ञात आरोपियों के संबंध में तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही मुखबीर भी लगाया गया। इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को घटना में सिविल लाइन बैरन बाजार निवासी कुमार पंडित के संलिप्तता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। इस पर पुलिस ने कुमार पंडित की पतासाजी करते हुए उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस ने पंडित से चैन स्नेचिंग की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की। उसने थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से अलग-अलग महिलाओं के गले में पहने चैन स्नैचिंग की तीन घटनाओं को अंजाम देना बताया। इस पर आरोपी कुमार पंड़ित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन नग सोने की चैन और एक दोपहिया वाहन जब्त किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें