फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime News: रायपुर शहर में घूम-घूमकर करता था बाइक चोरी, चार मोटर सायकल के साथ आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 May 2024 06:12 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Raipur Crime News: आरोपी रायपुर शहर में घूम-घूमकर चोरी की घटना को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी को चार मोटर सायकल के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Raipur Crime News: राजधानी रायपुर में बाइक चोरी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर में आये दिन बाइक चोरी का मामला सामने आ रहा है। आरोपी रायपुर शहर में घूम-घूमकर चोरी की घटना को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी को चार मोटर सायकल के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


प्रार्थी झग्गर महिलांग ने सिविल लाइन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था। उसने रिपोर्ट में बताया था कि वो अपनी मोटर सायकल को घर के सामने तरूणनगर पंडरी में खड़ा किया था। कुछ देर बाद आकर देखा, तो बाइक वहां पर नहीं था। किसी अज्ञात चोर ने बाइक को चोरी कर फरार हो गया था। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 09/2024 धारा 379 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की। टीम के सदस्यों ने घटना स्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों को खंगाला। साथ ही मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। पुलिस ने आरोपी होरीलाल उर्फ मोनू को चोरी के वाहन के साथ रंगेहाथ पकड़ा।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने रायपुर शहर के अलग-अलग जगहों से कुल चार नग मोटर सायकल वाहन चोरी करना बताया। साथ ही चारों चोरी के बाइक को छिपाकर रखना बताया। इस पर पुलिस ने ग्राम सिंगारपुर, बलौदाबाजार निवासी आरोपी होरीलाल साहू को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से चोरी के चार नग मोटर सायकल जब्त किया गया। जब्ती की कीमत एक लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें