फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: कलेक्टर, एसपी ने मंदिरहसौद शाला का किया निरीक्षण; बच्चों से पूछे सवाल, मध्याह्न भोजन का चखा स्वाद

Fri, 22 Mar 2024 01:05 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

लोकसभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों तेज कर दी है। वहीं रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसपी संतोष सिंह लगातार मतदान केंद्र के निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही स्कूल-आंगनबाड़ी और शासकीय जगहों का निरक्षण भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
कलेक्टर, एसपी ने मंदिरहसौद शाला का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों तेज कर दी है। वहीं रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसपी संतोष सिंह लगातार मतदान केंद्र के निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही स्कूल-आंगनबाड़ी और शासकीय जगहों का निरक्षण भी कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मंदिरहसौद में स्थित स्वामी आत्मानंद मातृसदन उच्चतर माध्यमिक शाला पहुंचे। मौजूद स्कूली बच्चों से बातचीत की और कुछ प्रश्नोत्तरी भी किया।

विज्ञापन




उन्होंने उपस्थित शिक्षिका और बच्चों से विषय के बारे में पूछा। बच्चे सोशल स्टडी में ज्योतिबा फूले का पाठ पढ़ रहे थे। इस दौरान कलेक्टर, एसएसपी ने बच्चों से ज्योतिबा फूले के बारे में प्रश्न पूछा और कुछ अतिरिक्त जानकारी भी साझा की। इसके बाद कलेक्टर डॉ. सिंह को बच्चों ने जीडीपी के बारे में बताया। उन्होंने शिक्षिका से कहा बच्चों को रोचक ढ़ंग से अध्ययन कराएं ताकि वे पाठ्यक्रम की अवधारणा समझते हुए पढ़ाई करें। इससे वे अधिक क्षमता से ग्राहय कर सकेंगे। वे बाहनाकाड़ी प्राथमिक स्कूल में भी बच्चों के बीच पहुंचकर उनका परिचय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




आंगनबाड़ी केंद्र का भी किया निरीक्षण
शाला निरिक्षण के दौरान उन्होंने वहां के मध्याह्न भोजन का निरिक्षण किया। उन्होंने रसोईयों से खाद्य सामाग्री की जानकारी ली। कितने लोगों के लिए खाया बनाया जा रहा है। इस पर रसोईयों ने जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने स्वयं उनके द्वारा बनाए गए भोजन को चखा। कलेक्टर डॉ. सिंह बाहनाकाडी आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को खाद्य पदार्थ रखने की जानकारी लेते हुए सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें