फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: रायपुर कलेक्टर ने ली स्थानीय निर्वाचन की समीक्षा बैठक, रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति

Thu, 05 Dec 2024 09:55 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम निर्वाचन 2024-25 की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली।
विज्ञापन
रायपुर कलेक्टर ने ली स्थानीय निर्वाचन की समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम निर्वाचन 2024-25 की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। निर्वाचन कार्य के लिए रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। बैठक में रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, नगरीय निकाय के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी शामिल हुए। 
विज्ञापन


कलेक्टर डॉ. सिंह ने स्थानीय निर्वाचन की समीक्षा के दौरान कहा कि नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन में सावधानियां बरतने के साथ गंभीरता बरतना बहुत ही आवश्यक है। कलेक्टर ने कहा कि रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर दायित्व का निर्वहन बेहतर तरीके से करें। निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण बेहतर तरीके से लें। 

उन्होंने कहा कि निर्वाचन ड्यूटी के दौरान प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ निर्वाचन कराएं। निर्वाचन ड्यूटी में संलग्न अधिकारी बूथ का निरीक्षण करें। मतदान केंद्र में बिजली, पानी एवं बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। निर्वाचन कार्य के दौरान प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी सरलता एवं सहज व्यवहार रखें। 
विज्ञापन


इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे समेत रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, नोडल और सहायक नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें