देश के 49 एयरपोर्ट के बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को एक बार फिर ग्राहक संतुष्टि के मामले में पहला स्थान मिला है। यह बात एक एजेंसी की ओर से किए गए सर्वे में सामने आई है। यह सर्वे जनवरी से जून के बीच किया गया है।
Built in 2012, Raipur's #SwamiVivekanandaAirport ranked 1st in customer satisfaction in a survey carried out by AAI at 49 airports— Press Trust of India (@PTI_News) July 14, 2017
सर्वेक्षण में रायपुर एयरपोर्ट को पाँच में से 4.84 अंक मिले। इसके बाद क्रमशः उदयपुर, अमृतसर और देहरादून एयरपोर्ट ने 4.75, 4.74 और 4.73 अंक हासिल किए हैं। मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक इस सर्वे में परिवहन, पार्किंग, यात्री सुविधाएँ और साफ-सफाई के लिए अंक दिये गए हैं। रायपुर एयरपोर्ट के मौजूदा टर्मिनल का उद्घाटन वर्ष 2012 में किया गया था। पिछले दो साल में लगातार तीन बार इसे ग्राहक संतुष्टि में अव्वल चुना गया है।