छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने करीब 18 ट्रकों को आग लगा कर तबाह कर दिया। नक्सिलियों ने कांकेर इलाके में ट्रकों को निशाना बनाया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक नक्सलियों ने घात लगाकर हमला बोला और एक के बाद एक 18 ट्रकों को आग लगा दी। हांलाकि नक्सलियों के इस हमले में किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। नक्सली हमले के बाद सुरक्षाबलों ने कांकेर समेत आस-पास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया।
18 trucks gutted after being torched by Naxals in Chhattisgarh's Kanker pic.twitter.com/dkBECWZ77C— ANI (@ANI_news) July 11, 2017