फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी से पहले फिर बरसात के आसार, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

Wed, 24 Sep 2025 10:19 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather News: पूर्व-मध्य व उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय हुआ है। इसके असर से 24 सितंबर से मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में तेज बारिश के साथ गरज-चमक की गतिविधियाँ बढ़ सकती हैं। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।
 
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून विदाई की ओर है, लेकिन जाते-जाते एक बार फिर बारिश का तोहफा दे सकता है। आज बुधवार की सुबह से ही राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बुधवार से जिले में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। वहीं, मंगलवार को दोपहर बाद कुछ इलाकों में बौछारें पड़ीं। पिछले कुछ दिनों से मौसम सुहावना होने से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया कि पूर्व-मध्य व उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय हुआ है। इसके असर से 24 सितंबर से मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में तेज बारिश के साथ गरज-चमक की गतिविधियाँ बढ़ सकती हैं। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र समुद्र तल से करीब 7.6 किलोमीटर तक फैले चक्रवाती परिसंचरण से जुड़ा हुआ है। इसका असर ओडिशा से लेकर तेलंगाना तक दिखाई दे रहा है, जहाँ द्रोणिकाएं सक्रिय हो गई हैं। इसके अलावा, 25 सितंबर को एक और नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना जताई गई है, जिससे प्रदेश का मौसम और प्रभावित होगा।

आज का पूर्वानुमान
24 सितंबर को छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। वहीं, अगले दो दिनों तक भी प्रदेश में कई स्थानों पर मध्यम और कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें