फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आज कई जिलों में भारी वर्षा और बिजली गिरने का अलर्ट

Tue, 07 Jul 2026 10:30 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने सोमवार को मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने सोमवार को मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। हालांकि 8 जुलाई के बाद बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, झारखंड और ओडिशा के आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र का असर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। इसी वजह से कई जिलों में अच्छी बारिश हो रही है और नदी-नाले उफान पर हैं।

राजधानी रायपुर में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे के दौरान रायपुर, बलौदाबाजार, राजिम, भाटापारा, तिल्दा, रायगढ़, धमतरी, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा और आसपास के कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। बलौदाबाजार में सबसे अधिक 20 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि राजिम में 18 और रायपुर में 8 सेंटीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें