फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather: छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान हुआ मानसून, 3 दिन तक बारिश का अलर्ट; कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना

Thu, 06 Aug 2026 12:23 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

अगले तीन दिनों तक व्यापक बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। विशेष रूप से उत्तर छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में भारी वर्षा, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। 
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले तीन दिनों तक व्यापक बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। विशेष रूप से उत्तर छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में भारी वर्षा, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में सक्रिय मानसूनी सिस्टम के कारण अधिकांश जिलों में बादलों की आवाजाही लगातार बनी रहेगी। कई स्थानों पर तेज बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल मानसून सामान्य स्थिति में सक्रिय है और अगले कुछ दिनों तक इसका असर बना रहेगा।
विज्ञापन


5 से 7 अगस्त के बीच प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इस दौरान कई इलाकों में रुक-रुककर तेज बारिश हो सकती है। हालांकि 8 अगस्त के बाद वर्षा की तीव्रता धीरे-धीरे कम होने की संभावना है। इसके बावजूद कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। फिलहाल 10 और 11 अगस्त के लिए किसी बड़े मौसमीय खतरे का संकेत नहीं दिया गया है।

राजधानी रायपुर में भी बादलों का डेरा बना रहेगा। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें