फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: गोंदिया से भागलपुर के मध्य एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन की सुविधा, देखें शेड्यूल

Wed, 07 Aug 2024 03:21 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब यात्रियों को श्रावणी त्यौहार पर गोंदिया से भागलपुर के मध्य एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन की सुविधा मिलेगी। सावन मास में श्रद्धालुओं  की भीड़ की वजह से यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब यात्रियों को श्रावणी त्यौहार पर गोंदिया से भागलपुर के मध्य एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन की सुविधा मिलेगी। सावन मास में श्रद्धालुओं  की भीड़ की वजह से यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है। बता दें कि 08893/08894 गोंदिया - भागलपुर - गोंदिया श्रावणी त्यौहार स्पेशल गोंदिया से नौ अगस्त को और विपरीत दिशा में भागलपुर से 10 अगस्त को चलेगी। 
विज्ञापन


इस ट्रेन का स्टॉपेज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, तिल्दा नेवरा, भाटापारा, बिलासपुर, अकलतरा, चांपा, बाराद्वार, सक्ति, खरसियां, रायगढ़, ब्रजराजनगर में दिया गया है। इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी, शयनयान श्रेणी, एसी- 3 और एसी- 2 समेत 20 कोच रहेगी। 

यह ट्रेन नौ अगस्त को गोंदिया से 11:20 बजे छूटकर 10 अगस्त को 06:10 बजे जसीडीह, 08:50 बजे किऊल स्टेशन होते हुए गंतव्य को रवाना होगी। इसी प्रकार विपरीत दिशा में भागलपुर से 10 अगस्त को 13:35 बजे रवाना होकर 16 बजे किऊल स्टेशन, 18:17 बजे जसीडीह स्टेशन होते हुए 11 अगस्त को 16:20 बजे गोंदिया पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें