फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: दोस्तों के साथ डेम में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत, परिजनों में पसरा मातम

Wed, 14 May 2025 07:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दोस्तों के साथ डेम में नहाने गए एक युवक के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। आज सुबह मृतक के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दोस्तों के साथ डेम में नहाने गए एक युवक के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। आज सुबह मृतक के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उक्त मामला लैलूगा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सलखिया निवासी राजेश मांझी पिता अमर साय मांझी 32 साल कल अपने साथियों के साथ नहाने के लिये झरन डेम पहुंचा था। जहां नहाते समय अचानक राजेश गहरे पानी में समा गया। इस दौरान मौके पर मौजूद उसके साथियों ने काफी देर तक उसकी खोजबीन की लेकिन उसका पता नही चल सका। जिसके बाद युवक के परिजनों को पूरे घटना से अवगत कराया गया और आज सुबह उसकी पतासाजी करने जब डेम पहुंचे तो उन्होंने देखा राजेश के शव को पानी मे तैरता देखा। जिसके बाद लैलूंगा पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई। 

घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए उसके साथियों के साथ पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह कहा जा रहा है कि गहरे पानी में डुबने से उसकी मौत हुई होगी फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणो का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें