फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: सड़क हादसे में युवक की मौत, पेड़ से टकराई बाइक, परिजनों का बुरा हाल

Wed, 08 Jan 2025 05:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार मोटर सायकल पेड़ से टकरा जाने की घटना में बाईक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार मोटर सायकल पेड़ से टकरा जाने की घटना में बाईक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी के पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला जोबी चैकी क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार बाईक चालक के द्वारा अपने वाहन पर नियंत्रण खोने और पेड से टकरा जाने की घटना में बाईक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा युवक काफरमार गांव का रहने वाला था जो कि कल रात 8 बजे के आसपास अपने रिश्तेदार के गांव एडु की तरफ से अपने मोटर सायकल क्रमांक सीजी 13 बीए 6375 से अपने घर लौट रहा था इसी बीच युवक जब बर्रा गांव के पास पहुंचा ही था कि मोड पर यह घटना घटित हो गई। 

आज सुबह गांव के ग्रामीणों ने सड़क किनारे युवक की लाश मिलने की जानकारी जोबी चैकी में दी जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिये अस्पताल भेजते हुए मृतक के परिजनों को घटना से अवगत कराकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें