छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जमीन विवाद के चलते एक ग्रामीण की धारदार टांगी मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जमीन विवाद के चलते एक ग्रामीण की धारदार टांगी मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम केशला के भैंसामुड़ा खेत में 17 जून की दोपहर बजरंग दास महंत 48 साल की खून से लथपथ हालत में लाश मिलने की जानकारी के बाद लैलंगा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शरीर में गंभीर चोट को देखते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 102 (3) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया गया।
विज्ञापन
बाप-बेटे ने मिलकर मारा
गांव के ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि बजरंग दास और अर्जुन दास महंत 60 साल के बीच पिछले एक साल से खेत की जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। घटना दिनांक के दिन बजरंग दास खेत पर कांवर, टांगी और पानी की बोतल लेकर काम करने गया था। जहां पहले से घात लगाये अर्जुन और उसके पुत्र राजकुमार महंत 27 साल ने धारदार टांगी और लकड़ी से उस पर हमला करते हुए उसकी हत्या कर दी।