फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: जंगली हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, बुधवार की सुबह जंगल में मिली लाश, मौके पर वन विभाग की टीम

Wed, 12 Feb 2025 02:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली हाथी के हमले से फिर ग्रामीण की मौत हो गई। बुधवार की सुबह जंगल में ग्रामीण लाश मिलने के बाद वन विभाग की मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला रायगढ़ वन मंडल का है।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली हाथी के हमले से फिर ग्रामीण की मौत हो गई। बुधवार की सुबह जंगल में ग्रामीण लाश मिलने के बाद वन विभाग की मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला रायगढ़ वन मंडल का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरौद निवासी बंधन राठिया 50 साल कल सुबह किसी काम की सिलसिले में जंगल गया हुआ था। इसी बीच  जंगल में विचरण कर रहे  एक हाथी ने ग्रामीण पर हमला करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। गांव के ग्रामीणों को बुधवार की सुबह उस समय इस घटना की जानकारी हुई जब बंधन के  देर रात तक घर नहीं लौटने के बाद गाँव के ग्रामीणों के अलावा परिजन उसे ढूंढ़ते हुए जंगल पहुंचे तों जंगल में ग्रामीण की लाश पड़ी हुई मिली। 

इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं। बताया जा रहा की वन विभाग के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल में इन दिनों जहाँ 91 हाथी हैं वहीं रायगढ़ वन मंडल में 26 हाथी को मिलाकर कुल 117 हाथी हैं जबकि रायगढ़ वन मंडल के ही बरौद के जंगलों में अकेले विचरण कर रहे इस हाथी की जानकारी वन विभाग को नहीं थी, इस घटना के बाद ही यहां हाथी होने की पुष्टि हुई हैं। जिसे गाँव के ग्रामीण वन विभाग की लापरवाही बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें