फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarangarh: तेज रफ्तार हाइवा ने ग्रामीण को कुचला, लोगों ने जाम लगाकर किया पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 16 Apr 2023 01:15 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारंगढ़

सार

हादसे में मारे गए ग्रामीण की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने उसके शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। ग्रामीण की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
हादसे के बाद लोगों ने हाइवा रुकवाकर चालक को पकड़ लिया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ में रविवार सुबह करीब 9.30 बजे भारत माता चौक पर तेज रफ्तार हाइवा ने एक ग्रामीण को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की जाने लगी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और किसी तरह से लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति साप्ताहिक बाजार से सब्जी लेकर जा रहा था। तभी रायपुर–बलौदाबाजार रोड से आ रही हाइवा ने हाईवे पार कर रहे ग्रामीण को कुचल दिया। इस दुर्घटना से लोगो में आक्रोश भर गया और भीड़ ने चौक में यातयात पुलिस और सारंगढ़ पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं आरोपी हाइवा चालक को लोगों ने पकड़ लिया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें