फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में कत्ल: ग्रामीण को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, इलाके में मच गया हड़कंप

Tue, 02 Sep 2025 09:59 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में पुरानी रंजिश के कारण मधुसूदन राठिया ने गाडाराम राठिया की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक ग्रामीण के सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला करके उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है, मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन

 
मिली जानकारी के अनुसार, लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोहनपुर निवासी गाडाराम राठिया 48 साल, का उसी के गांव में रहने वाले मधुसूदन राठिया से पुराना विवाद चला आ रहा था। 31 अगस्त की रात 10 बजे गांव के ही रहने वाले बसत राम राठिया के घर में गाडाराम राठिया और मधुसूदन राठिया के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया।

फिर अचानक मधुसूदन राठिया ने डंडे से गाडाराम राठिया के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में परिजनों ने घायल को लैलूंगा सिविल अस्पताल लेकिन जा कर भर्ती कराया था। लेकिन उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बहरहाल, मृतक के बेटे मिथुन राठिया की रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी मधुसूदन राठिया के खिलाफ धारा 103 (1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए पुरे मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें