फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी शराब ने ली जान: बाप-बेटे ने मिलकर पी दारू, देर रात दोनों सोते समय छटपटाने लगे... अस्पताल में तोड़ा दम

Mon, 01 Sep 2025 04:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

कल रविवार होने के चलते शिक्षक घर में था और शाम के समय कहीं से दो क्वाटर देसी शराब लेकर घर पहुंचा था। जिसे वह और उसका पिता दोनों पीकर सो गए थे। देर रात अचानक दोनों की तबीयत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
मृतक बोधराम पटेल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिता और पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने देसी शराब के सेवन से दोनों की मौत होने की आशंका जताई है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भालूचुंआ निवासी तिलक राम पटेल (65 साल) एवं उसके बेटे बोधराम पटेल (40 साल) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बोधराम पटेल छीरपानी गांव के स्कूल में हेड मास्टर के रूप में पदस्थ थे। कल रविवार होने के चलते वह घर में थे और शाम के समय कहीं से दो क्वाटर देसी शराब लेकर घर पहुंचे थे। जिसे वह और उसका पिता दोनों पीकर सो गए थे।

Trending Videos

परिजनों ने बताया कि देर रात अचानक दोनों की तबीयत बिगड़ी और छटपटाने लगे। आनन-फानन परिजनों दोनों को खरसिया सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान ही दोनों की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि देसी शराब का सेवन करने के बाद ही यह घटना हुई है और वे चाहते हैं कि इस मामले में जांच उपरांत दोषियों पर कड़ी की जाए। 
विज्ञापन

इस घटना की जानकारी मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की है। इस मामले में खरसिया पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्ट रिपोर्ट के बाद ही उन दोनों की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

जिला आबकारी अधिकारी के. खलखो ने बताया कि शराब के सेवन से अगर दोनों की मौत हुई होती तो इसका अन्य लोगों पर भी असर होता है, चूंकि दुकान से अन्य लोगों को भी शराब बेची गई है और अभी तक इस प्रकार की अन्य कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें