रायगढ़ जिला मुख्यालय में बीती रात आटो चालक और उसके साथी के साथ दो युवकों ने मारपीट करते हुए चाकू से वार करके लहूलुहान कर दिया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रायगढ़ जिला मुख्यालय में बीती रात आटो चालक और उसके साथी के साथ दो युवकों ने मारपीट करते हुए चाकू से वार करके लहूलुहान कर दिया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार रफी आलम निवासी कयाघाट ने जूटमिल थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह आटो चलाने का काम करता है। बीती रात सवा 10 बजे के आसपास अपने साथी राजू साहू के साथ सवारी छोड़ने छातामुड़ा की तरफ गया हुआ था। जहां से वापस आते समय टुर्कुमुडा शराब भटठी के पास राजू साहू राजश्री पाऊच लेने गया था तभी एक लडका किराना दुकान में राजू के साथ बिना बात के गाली गलौज करते हुए मारपीट कर रहा था। रफी आलम ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचा तो एक लड़का जो अपना नाम निकंुज खड़िया बताते हुए मेरे साथी आकाश राय के साथ लडाई झगडा कर रहे हो, तुम लोगों को जान से मारकर फेंक दूंगा कहते हुए उसके साथी राजू साहू और उसके पीठ में चाकू से जानलेवा हमला करने लगा।
पीड़ित ने बताया कि मारपीट से उसके पीठ के अलावा राजू साहू के पीठ मे कई बार चाकु से प्राण घातक हमला करते हुए लहूलुहान कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच बचाव करके उन्हें बचाया जिसके बाद घायल राजू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहरहाल पीड़ित की रिपोर्ट के बाद जूटमिल पुलिस ने निकुंज खडिया और उसके साथी आकाश राय के खिलाफ धारा 109(1) 296, 3(5) 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।