पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ओडिशा से गांजा लाकर जोगीडीपा, रायगढ़ की रागिनी शर्मा उर्फ करेला के साथ मिलकर आसपास के क्षेत्र में थोड़ा-थोड़ा कर बिक्री करते हैं। आरोपी ने भी स्वीकार किया कि कुछ दिन पहले उसने दो पैकेट गांजा आठ हजार रुपये प्रति किलो की दर से बेचा था।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में पुलिस ने अवैध गांजा बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ओडिशा से गांजा लाकर रायगढ़ और आसपास खपाने वाली एक महिला सप्लायर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 5.244 किलो गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत 60 हजार रुपये बताई जा रही है। साथ ही दो मोबाइल भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन
उप निरीक्षक ऐनु देवांगन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी और मौके से आरोपी बिन्दू बेहरा पिता वीरेंद्र बेहरा उम्र 26 वर्ष निवासी रामपुर कोलियारी, बृजराज नगर (झारसुगुड़ा, ओड़िशा) को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर दो पैकेट में रखा 36 हजार रुपये की कीमत का 3.322 किलो गांजा, मोबाइल और नकद जब्त किया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ओडिशा से गांजा लाकर जोगीडीपा, रायगढ़ की रागिनी शर्मा उर्फ करेला के साथ मिलकर आसपास के क्षेत्र में थोड़ा-थोड़ा कर बिक्री करते हैं। उसने यह भी स्वीकार किया कि कुछ दिन पहले उसने दो पैकेट गांजा आठ हजार रुपये प्रति किलो की दर से बेचा था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने रागिनी शर्मा को भी हिरासत में लिया, जिसके पास से 24 हजार रुपये की कीमत का 1.922 किलो गांजा और एक मोबाइल बरामद किया गया है।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में मामला दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, सहायक उप निरीक्षक गौतम सिंह ठाकुर, आरक्षक मनोज पटनायक, कमलेश यादव, रोशन एक्का और महिला आरक्षक परसीना टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।