फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर दो बदमाशों में जेसीबी चालक और हेल्पर को पीटा, गाड़ी लेकर भागे

Thu, 04 Sep 2025 07:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

पीड़ित की शिकायत के बाद घरघोड़ा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ने दबिश देकर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर लूटी हुई जेसीबी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर दो आरोपियों ने मारपीट करते हुए जेसीबी लूट ली। पीड़ित चालक की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर जेसीबी बरामद कर ली है।

विज्ञापन


प्रार्थी सुनील निषाद, निवासी ग्राम पुछियापाली टाडापारा थाना खरसिया, जो वर्तमान में रायकेरा में किराये के मकान में रहकर कंस्ट्रक्शन कंपनी की जेसीबी चलाता है। कल दोपहर लगभग दो बजे वह अपने साथी सूरज सिदार के साथ एनटीपीसी तलाईपाली कोयला खदान जा रहा था। तभी ग्राम रायकेरा अटल चैक पर गांव के चक्रधर यादव और रोहित महंत ने जेसीबी को रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। इनकार करने पर दोनों ने चालक और हेल्पर से मारपीट कर वाहन की चाबी छीनी और जेसीबी लेकर भाग निकले। 

पीड़ित की शिकायत के बाद घरघोड़ा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ने दबिश देकर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी चक्रधर यादव (26 वर्ष) और रोहित दास महंत (42 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम रायकेरा ने अपराध स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर जेसीबी बरामद कर जब्त कर ली गई है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें