फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: दो बाइकों में आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत, एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

Sun, 08 Dec 2024 04:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो जाने की घटना में एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा बाईक चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो जाने की घटना में एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा बाईक चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है। मृतक के पिता की रिपोर्ट के बाद पुलिस इस मामले में अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन

 
मिली जानकारी के मुताबिक ओडिसा के सुंदरगढ़ का रहने वाला बेंदो झरिया 44 साल ने लैलूंगा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका बेटा सूरज झरिया लैलूंगा के कूपाकानी गांव में मेहमानी में रिश्ते में भाई लगने वाले लालधर विश्वकर्मा के यहां आया था। इस बीच कल शाम 5 बजे लालधर विश्वकर्मा के प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक सीजी 13 एयू 2290 को लेकर लैलूंगा जा रहा हूं बोलकर निकला था कि शाम करीब 5-6 बजे के बीच गांव के ही रहने वाले रूपधर सिदार फोन कर बताया कि सूरज झरिया का एक्सीडेंट हो गया है जिसे लैलूंगा अस्पताल ले जाया गया है।  

बेंदो झरिया ने यह भी बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद लैलूंगा अस्पताल आकर देखा तो सूरज झरिया के सिर में चोंट लगा था खून से लथपथ हालत में पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी। राहगीरों ने बताया कि कोतबा रोड सिन्हा गैरेज लैलूंगा के सामने रूडूकेला के पास मृतक सूरज झरिया के मोटर सायकल क्र0 सीजी 13 एयू 2290 को मोटर सायकल क्रमांक सीजी 13 यूसी 6165 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दिया जिससे यह घटना घटित हुई है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद दूसरे बाईक चालक को भी गंभीर चोट लगने की वजह से उसे लैलूंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।  
विज्ञापन


बहरहाल सड़क हादसे में युवक की मौत हो जाने के बाद मृतक युवक के पिता की रिपोर्ट पर लैलूंगा पुलिस बाईक चालक के खिलाफ धारा 106 (1) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें