फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: बीमारी से तंग आकर महिला ने खाया जहर, उपचार के दौरान तोड़ा दम

Mon, 02 Dec 2024 08:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीमारी से तंग आकर एक वृद्ध महिला ने जहर सेवन कर लिया। महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज रायगढ़ में भर्ती कराया गया था जहां कल शाम उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
महिला ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीमारी से तंग आकर एक वृद्ध महिला ने जहर सेवन कर लिया। महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज रायगढ़ में भर्ती कराया गया था जहां कल शाम उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम डोंगाढकेल की रहने वाली 70 साल की बुजुर्ग महिला देवकुंवर साहू ने शुक्रवार की शाम घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया था। जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ने के पश्चात परिजनों ने उसे रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया जहां कल शाम पांच बजे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन




इस मामले में मृतका के परिजनों ने बताया कि मृतका बीपी, सुगर के अलावा उसे मोतियाबिंद भी था। संभवतः इसी से परेशान होकर उसने कीटनाशक का सेवन कर मौत को गले लिया। बताया जा रहा है कि मृतका के एक बेटा, बहु और नाती है, बुजुर्ग महिला की मौत हो जाने के बाद परिजनों में मातम पसर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें