फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: बस नहीं मिलने पर प्रतीक्षालय में सो गए दो युवक, बैग से चोरों ने पार की नकदी और दस्तावेज

Thu, 30 Oct 2025 05:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

दोनों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। आरोपियों ने बताया कि रात में उन्होंने बैग का चैन खोलकर पैसे व पर्स निकाल लिये और पर्स को नाले में फेंक दिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिला मुख्यालय में घर जाने के लिए बस नहीं मिलने पर बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय में सो रहे दो युवकों के बैग से नकदी और जरूरी कागजात चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन

   
कटाईपाली-डी निवासी गजेन्द्र कुमार राठिया पिता पीलीलाल राठिया (24 वर्ष) ने कल सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि वह 28 अक्तूबर को विजय कुमार राठिया के साथ बिलासपुर हाईकोर्ट के काम से आया था। जब वह वापस घर लौट रहे थे तो बस नहीं मिलने पर बस स्टैंड के प्रतीक्षालय में सो गए। सुबह जब दोनों उठे तो देखा कि उनके पिट्ठू बैग की चैन खुली हुई है और उसमें रखे करीब एक लाख रुपये के साथ दोनों के पर्स जिनमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वोटर आईडी और मोटर साइकिल के कागजात गायब हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने टीम गठित करके बस स्टैण्ड क्षेत्र में पूछताछ करते हुए संदिग्ध विवेक सारथी (26 वर्ष) और दीपक डोंगरी (20 वर्ष), दोनों निवासी बापू नगर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो दोनों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। आरोपियों ने बताया कि रात में उन्होंने बैग का चैन खोलकर पैसे व पर्स निकाल लिये और पर्स को नाले में फेंक दिया। नकदी गिनने पर 92 हजार थी, जिसमें से 60 हजार विवेक सारथी और 32 हजार रुपये दीपक डोंगरी ने रखे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत गिरफ्तार करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें