फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ के वन विभाग में हंड़कप: डेम में मिला हाथी शावक का शव, हाथियों के दल से कैसे हुआ अलग?

Fri, 08 May 2026 02:40 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छाल रेंज के सिंझीझाप परिसर के घोघरा डेम में शुक्रवार सुबह एक हाथी शावक का शव तैरता मिला। तेंदुपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। संभवतः नहाने के दौरान हादसा हुआ होगा। 
विज्ञापन
डेम में हाथी शावक का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले आज सुबह फिर एक हाथी शावक का शव मिलने से वन विभाग में हडकंप मचा गया है। घटना की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला छाल रेंज का है। मौके पर पहले से 5 हाथी थे। 15 हाथी अलग से इस दल में शामिल हुए और इनकी संख्या 20 हो गई।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज के सिंझीझाप परिसर के घोघरा डेम में आज सुबह एक हाथी शावक का मिला है। बताया जा रहा है कि आज सुबह तेंदुपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों ने पहले शव देखा जिसके बाद उन्होंने हाथी मित्र दल टीम के अलावा वन विभाग की टीम को घटना की जानकारी से अवगत कराया है।

बताया यह भी जा रहा है कि बीती रात सिंझीझाप परिसर में 20 हाथियों का दल विचरण कर रहा था, संभवत नहाने के दौरान यह घटना होनें की आशंका जताई हैं, फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें