फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तड़के सुबह मिली लाश: केलो नदी में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, देखने के लिए लगी भीड़; पीएम रिपोर्ट का इंतजार

Mon, 04 May 2026 04:26 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ में केलो नदी किनारे निर्माणाधीन मरीन ड्राइव के पास सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त के लिए पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अज्ञात शख्स की लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में सोमवार की सुबह केलो नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह केलो नदी के किनारे निर्माणाधीन मरीन ड्राइव क्षेत्र में शव देखा गया। प्रगति नगर क्षेत्र के पास यह अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। सुबह-सुबह नदी किनारे पहुंचे लोगों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय नागरिकों ने तत्काल इस घटना की सूचना जूटमिल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बिना किसी देरी के घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद शव को तत्काल पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह व्यक्ति कौन था और यहां कैसे पहुंचा।
विज्ञापन


पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मृतक की पहचान स्थापित करना पुलिस के लिए पहली प्राथमिकता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो पाएगा कि मौत प्राकृतिक थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के शव को पहचान के लिए सुरक्षित रखवा दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें