फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: हाथी के बच्चे का मिला शव, बीमार होने से मौत होने की आशंका, जांच में जुटी वन विभाग की टीम

Thu, 23 Apr 2026 09:48 AM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
विज्ञापन
हाथी के बच्चे का शव मिला
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बार फिर से एक हाथी के बच्चे का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। बीमार होने से हाथी के बच्चे की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मामला लैलूंगा रेंज का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ वन मंडल के लैलूंगा रेंज के अंतर्गत आने वाले आमापाली बीट के 176 आरएफ में पिछले कई दिनों दे 13 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इस दल में 1 नर 7 मादा के अलावा 5 हाथी के बच्चे शामिल थे। बताया जा रहा कि इस दल की लगातार निगरानी की जा रही थी, इसी के तहत कल सुबह ट्रैकिंग में निकले वन विभाग की टीम को चिलकागुड़ा के एक टिकरा हाथी के बच्चे का शव मिला। जिसके बाद उन्होंने पूरे मामले को जानकारी अधिकारियों को दी। बताया जा रहा कि मृत हाथी के बच्चे की उम्र करीब 4 माह के आसपास है और वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ था, आशंका है कि इसी वजह से उसकी मौत हुई होगी। इस घटना के बाद से अभी भी इलाके में हाथियों का दल विचरण कर रहा।

वन विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही हाथी के बच्चे के मौत के कारणों का पता चल सकता है, फिलहाल आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें