फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: खाना खाने के दौरान तीन महिलाओं के गले से गहने पार, उपनयन संस्कार में अज्ञात शख्स ने की चोरी

Wed, 22 Apr 2026 07:19 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में उपनयन संस्कार कार्यक्रम में खाना खाने के दौरान अज्ञात चोर ने तीन महिलाओं के गले में पहने सोने के जेवरात के अलावा एक महिला के मोबाईल फोन की चोरी की घटना को अंजाम दे दिया है।
विज्ञापन
तमनार थाना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में उपनयन संस्कार कार्यक्रम में खाना खाने के दौरान अज्ञात चोर ने तीन महिलाओं के गले में पहने सोने के जेवरात के अलावा एक महिला के मोबाईल फोन की चोरी की घटना को अंजाम दे दिया है। पीडिता की शिकायत के बाद पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए जांच में जुट गई है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार भानुमती बैरागी निवासी देवरी डूमरपाली ने तमनार थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि कल वह अपनी मां ताराबाई बैरागी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ तमनार के हाई स्कूल मैदान में आयोजित उपनयन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होनें पहुंचे थे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि साहू सदन में खाना खाने के दौरान वे लोग लाइन में लगे थे, इसी दौरान अज्ञात शख्स ने उसकी मां के पहने हुए सोने की माला चम्पल कली 10 ग्राम, सप्तसीनी भोय निवासी सराईपाल का सोने का मंगलसूत्र 6 ग्राम, लक्ष्मीबाई वैष्ण निवासी
पंचधार का सोने का मंगलसूत्र 7 ग्राम, के अलावा नीलिमा प्रधान के मोबाईल फोन का अज्ञात चोर ने पार कर दिया।

पीड़ितों के अनुसार चोरी गए माल की कीमत करीब 80 हजार रूपये बताई जा रही है। आसपास काफी पतासाजी करने के बावजूद चोरी गए सामान के नही मिलने के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट लिखाई है। बहरहाल पीड़िता की शिकायत के बाद तमनार पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए कुछ संदेहियों से पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें