फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में ग्रामीण की संदिग्ध लाश मिली: ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 06 Nov 2026 12:45 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में सुबह एक ग्रामीण की संदिग्ध लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए जांच में जुट गई है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरूवार की सुबह एक ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए जांच में जुट गई है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम छींच गांव में आज सुबह जोरानाला के पास गांव के ही रहने वाले एक ग्रामीण मित्रभानु भोय 59 साल की लाश मिली है। मृतक के सिर व चेहरे पर मिले चोट के निशान को देखते हुए गांव के ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है।

बताया जा रहा है कि मित्रभानु भोय खेती किसानी के अलावा हलवाई का काम करता था और कल शाम मैदान जाने के नाम पर घर से निकला था, लेकिन रात भर घर नही लौटा था। परिजनों के अनुसार मित्रभानु भोय कई बार घर में बिना बताये मिठाई बनाने आसपास के गांव चले जाता था ऐसे में परिजन उसकी खोजबीन नही करते थे। इसी बीच आज सुबह लाश मिलने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


बहरहाल ग्रामीण की संदिग्ध लाश मिलने की जानकारी मिलते ही पुसौर पुलिस घटना स्थल पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्टं आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा, फिलहाल पुलिस गांव के ग्रामीणों से पूछताछ कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें