रायगढ़ जिले में बीती रात तेज रफ्तार ट्रेक्टर पेड़ में टकरा जाने की घटना में एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टेरम निवासी दीपक राठिया पिता बगस राठिया 24 साल बीती रात 10 बजे के आसपास ट्रेक्टर में सवार होकर रेत लेने कंचनपुर घाट गया हुआ था।
बताया जा रहा है कि रायकेरा में रेत खाली करके वापस घर लौटते समय जब वे कोटरीमाल के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पेड से जा टकराई। इस घटना में दीपक राठिया के सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बहरहाल सड़क हादसे में युवक की मौत की खबर मिलते ही घरघोड़ा पुलिस घटना स्थल पहुंचकर मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।