फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: ग्रामीण का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, हिरासत में एक संहेदी

Wed, 18 Jun 2025 04:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार की शाम खेत में एक अधेड ग्रामीण की खून से सनी लाश मिलने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी के पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार की शाम खेत में एक अधेड ग्रामीण की खून से सनी लाश मिलने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी के पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उक्त मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन

 
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम केशवा में कल शाम बजरंग महंत उम्र 55 साल की लाश खेत में खून से लथपथ हालत में मिलने की जानकारी के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं मृतक के शव के बगल में खून से सनी हुई एक धारदार टांगी भी मिली। घटना की जानकारी के बाद लैलूंगा पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।  

एक संदेही पुलिस हिरासत में बताया जा रहा है कि जमीन विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने धारदार टांगी से बजरंग महंत पर वार करके इस वारदात को अंजाम दिया है। लैलूंगा पुलिस ने इस मामले में एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें