फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: मां विहार कॉलोनी वासियों ने महापौर को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं से कराया अवगत

Tue, 23 Sep 2025 07:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिला मुख्यालय में मां विहार कालोनी वासियों ने आज नगर निगम कार्यालय पहुंचकर उनको होनें वाले परेशानियों के संबंध में महापौर को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से निदान दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
कॉलोनी वासियों ने महापौर को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिला मुख्यालय में मां विहार कालोनी वासियों ने आज नगर निगम कार्यालय पहुंचकर उनको होनें वाले परेशानियों के संबंध में महापौर को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से निदान दिलाने की मांग की है। रायगढ़ नगर निगम महापौर के नाम सौंपे गए ज्ञापन में मां विहार कालोनी, विजयपुर के निवासियों ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मां विहार कालोनी में निर्मित प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्मित आवासीय कालोनी के सभी घरों के लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।  

विज्ञापन


कालोनी वासियों ने बताया कि कालोनी में निर्मित सेफ्टी पाईप फटने के कारण गंदगी बाहर निकल रही है जिसके कारण बदबू से कालोनीवासियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कालोनी में निर्मित मकानों में पानी का सिपेज हो रहा है। सभी पार्किग कालम में से पानी बह रहा है ऐसी स्थिति में मकान का क्षतिग्रस्त होनें का खतरा बना हुआ है। कालोनीवासियों ने यह भी कहा कि कालोनी में 156 मकान है जहां 156 परिवार निवासरत है, यहां अमृत मिशन का पानी नही पहंुचता, मात्र एक बोर के भरोसे ही यहां के लोग आश्रित हैं। जिससे उन्हें पानी की समस्या से भी जूझना पड रहा है। मां विहार कालोनीवासियों ने आज नगर निगम कार्यालय पहुंचकर उनको होनें वाली परेशानियों के संबंध में महापौर को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से निदान दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें