फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार फांदकर घर में घुसे चोर: कमरे का ताला तोड़ा, पेटी-अलमारी से उड़ा लिए लाखों के जेवरात; सोता रहा परिवार

Tue, 10 Mar 2026 05:20 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ में चोरी का आनोखा मामला सामने आया है। जहां घर में परिवार सोता रहा और चोर आधी रात को घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात के साथ नगदी लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
मकान में घुसकर लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अज्ञात चोरों ने एक मकान में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात के अलावा नगदी रकम समेत लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, राजीव कुमार डनसेना निवासी छपोरा ने पुसौर थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह एनटीपीसी में पिछले पांच साल से डेस्क ऑपरेटर के पद पर पदस्थ है। पीड़ित ने बताया कि 8 मार्च की रात सभी खाना खाकर परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे।

इसी बीच देर रात अज्ञात चोर उनके मकान में घुसकर खुंटी से कमरे की चाबी निकालकर एक कमरे में रखे आलमारी एवं पेटी से सोने चांदी के जेवरात के अलावा नगदी रकम 60 हजार रूपये निकालकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि सुबह 6 बजे जब उसकी पत्नी उठी तो देखा कि कमरे का ताला निकला हुआ था एवं पेटी खुली हुई थी। जिसके बाद ही उन्हें घर में चोरी होने की जानकारी हुई। राजीव कुमार डनसेना ने बताया कि अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के जेवरात के अलावा नगदी रकम मिलाकर कुल 3 लाख 10 हजार की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

बहरहाल राजीव कुमार डनसेना की सूचना के बाद पुसौर पुलिस के अलावा डॉग स्वायड, फॉरेसिक टीम मौके पर पहुंचकर घटना स्थल पर मिले सबूतों के आधार पर अज्ञात चोरों की पतासाजी में जुट गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें